Video: MP में चरम पर अपराध: दो दिन में दो हत्याकांड, BJP ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

1/19/2019 4:34:05 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश में बढ़ रही अपराध की घटनाएं चिंता का विषय बना हुआ है। भले ही प्रदेश में सरकार बदल गई हैं लेकिन आपराधिक मामलों में हालात जस के तस हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने हुए भले ही एक महीना ही हुआ है लेकिन प्रदेश में पिछले 2 दिन में हुए दो गोली कांड ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

PunjabKesari

बुधवार को जहां प्रदेश के महानगर इंदौर में डिब्बा कारोबार से जुड़े संदीप अग्रवाल कि अज्ञात हमलावरों ने 5 गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं गुरुवार को भाजपा के नेता और मंदसौर के नगर पालिका अध्यक्ष की देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 2 दिन में दो गोली कांड सामने आने के बाद भाजपा को नई बनी कांग्रेस सरकार पर हमला बोलने का मौका मिल गया है। जहां पूर्व सीएम शिवराज ने ट्वीट कर तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बयान जारी कर कांग्रेस सरकार पर हमला किया है।

PunjabKesari
दरअसल 16-1-19 शाम को विजय नगर थाना क्षेत्र में सच्चानद काम्प्लेक्स के पास अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी थी हमलावर चार पहिया वाहन से आए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावरों ने चार से पांच गोलियां चलाई ओर भाग निकले। इस हमले में संदीप अग्रवाल की मौत हो गई थी। वहीं 17-1-19 को मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता प्रहलाद बंधवार की एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि इस मामले में पुलिस का दावा है उसके पास चश्मदीद है जिससे यह साबित होता है कि मंदसौर में प्रह्लाद बंधवार की हत्या भाजपा कार्यकर्ता मनीष बैरागी ने ही की है। दोनो के बीच ज़मीन आबंटन का विवाद था।

PunjabKesari

वहीं सरकार बनने के 1 महीने के अंदर दो गोली कांड के सामने आने के बाद नई बनी कांग्रेस सरकार के सामने कानून व्यवस्था की बदहाली की चुनौती सामने खड़ी हो गई है। भाजपा के कांग्रेस सरकार पर और कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री को सामने आना पड़ा। गृहमंत्री मंत्री के मुताबिक दोनों गोली कांड के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News