5 सैकेंड में उड़ा दिया 576 करोड़ से बना 64 साल पुराना पुल, देखें वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 02:38 PM (IST)

न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हडसन नदी पर बने 64 साल पुराने ब्रिज तपान सी को विस्फोट कर महज 5 सेकेंड में गिरा दिया गया है।  इस पुल से रोजाना करीब 40 हजार लोग गुजरते थे। इसपर कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।  तपान सी ब्रिज की ऊंचाई 672 फुट और लंबाई 4.8 किमी थी। यह तीन साल में बनकर तैयार हुआ था।
PunjabKesari
अब इसी के बगल में एक नया 'केबल ब्रिज' बनाया गया है। इस नए ब्रिज की ऊंचाई पुराने पुल से 253 फुट कम है।  ध्वस्त होने के बाद ब्रिज 142 फुट की गहराई में डूब गया। इसका निर्माण कार्य 1952 में शुरू हुआ था। तपान सी ब्रिज को कोरियाई युद्ध के बाद 576 करोड़ रुपए में बनाया गया था। तब तय किया गया था इसकी उम्र 50 साल रहेगी। इसके निर्माण के पहले दशक से ही बड़ी संख्या में लोग यहां से गुजरते थे। 



जिस वक्त ब्रिज गिराया गया तब दोनों ओर से यातायात को रोका गया। यहां के लोगों में ब्रिज को गिराए जाने को लेकर दुख है। कई लोगों का बचपन इस ब्रिज को देखते हुए गुजरा है। एक महिला का कहना है कि वह इस ब्रिज को देखते हुए बड़ी हुई है और इसे गिराया जाना उसके लिए दुखभरा है। यहां 'बटरफील्ड-8' और 2002 में बनी 'अनफेथफुल' जैसी हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News