संयुक्त राष्ट्र की सलाह, कश्मीर मुद्दे पर अर्थपूर्ण बात करे भारत और पाकिस्तान

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 02:04 PM (IST)

जम्मू: संयुक्त राष्ट्र ने भारत और पाकिस्तान को सलाह दी है कि कश्मीर हल हेतु अर्थपूर्ण वार्ता करें। यूएन के महासचिव अनतोनियो गुतरेस ने कहा कि दोनों देशों को मसलों के हल हेतु बात करनी चाहिये। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि जब तक दोनों देश अच्छे तरीके से अर्थपूर्ण वार्ता नहीं करते, कामयाबी नहीं मिलेगी।


न्यू यार्क में यूएन मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुये गुतरेस ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों को साथ होना होग। उम्मीद है कि दोनों अर्थपूर्ण वार्ता करेंगे। मानवाधिकार मुद्दों पर हो रही वार्ता पर यूएन महासचिव ने कहा कि मानवाधिकार उच्चायोग ने हाल ही में विस्तृत रिपोर्ट पेश की है। यूएन अपना काम कर रहा है। कश्मीर की स्थिति पर पाकिस्तान के एक पत्रकार के सवाल में उन्होंने यह बात कही।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News