खैहरा का संजय सिंह पर हमला, तानाशाही के कारण आज हुआ यह हाल

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 01:53 PM (IST)

लुधियानाः पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल खैहरा ने उन पर उठाए गए सवालों के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर नेता संजय सिंह पर बड़ा शाब्दिक हमला किया है। उन्होंने कहा  आज आम आदमी पार्टी जिन हालातों से गुजर रही है, इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उसकी नीतियां जिम्मेदार है।  
PunjabKesari image, arvind kejriwal image, sukhpal singh kharia
पंजाब में दिल्ली के लीडरों ने तानाशाही जैसे फैसले लिए, जिस कारण आज यह हालात है। आप ने एक-एक करके पंजाब के बड़ें लीडरों को पार्टी से निकाल दिया। पानी के मुद्दे पर पार्टी ने हमेशा दिल्ली और हरियाणा का पक्ष लिया है। इसी तानाशाही नीतियों के कारण ही आज पंजाब में आप का अस्तित्व खत्म होने जा रहा है
PunjabKesari image, Bikram Singh Majithia hd image
दरअसल, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया द्वारा दायर किए गए मानहानि के केस की सुनवाई के लिए  लुधियाना पहुंचे संजय सिंह ने कहा था कि अगर आप संगठित रहती है तो और भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती थी। उन्होंने खैहरा को समय आने पर जवाब देने की बात कही थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News