कल दोपहर बाद हो सकती है बारिश

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 01:31 PM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया 20 से 22 जनवरी के बीच नॉर्थ वैस्ट लद्दाख में वैस्टर्न डिस्टरबैंस एक्टिव हो रहा है। 20 जनवरी को दोपहर बाद बारिश शुरू होने की संभावना है। इस दौरान सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि अगले 24 से 72 घंटे के बीच बादल छाने की वजह से रात के तापमान बढ़ौतरी हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। इस बीच शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, वीरवार रात का तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया।  जनवरी में इस बार ठंड ज्यादा नहीं पड़ी। इसकी वजह रही वैस्टर्न डिस्टरबैंस मैदानों में कमजोर रहा है। तापमान ज्यादा होने की वजह से मैट्रोलॉजिकल सिस्टम में भी बदलाव नहीं हो सका। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News