मकान बेचने के नाम पर ठगी

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 09:44 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप): मकान बेचने के नाम पर 16.50 लाख की धोखाधड़ी के मामले में इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने सैक्टर-50 के जरनैल सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सैक्टर-30 निवासी हनिश अहमद की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। वर्ष 2015 में जरनैल सिंह ने हनिश अहमद को सैक्टर-30 बी के एक मकान को 16.50 लाख रुपए में बेचा था।  

मकान को खरीदने के बाद हनिश ने मकान का कब्जा लिया और उसमें रहने लगा। अभी उसे मकान में रहते हुए कुछ ही समय हुआ था कि इस दौरान उसे एस्टेट आफिस की तरफ से उस मकान के कैसिंल किए जाने से संबंधित नोटिस मिला। इस नोटिस के आने के बाद हनिश को पता चला कि यह मकान बलबीर सिंह के नाम पर था और किन्हीं कारणों से इसे कैंसिल किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News