मर्डर कर जंगल में दबा दिया शव, नोच रहे थे कुत्ते

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 09:17 AM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): कालोनी नंबर-4 से सटे नाले के किनारे जंगल एरिया में मिट्टी में दबा हुआ शव मिला है, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। स्थानीय निवासियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को निकालकर सैक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद पाया कि मृतक के सिर में किसी चीज से वार होने के चलते गंभीर घाव है। पुलिस ने जांच के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया है। 

पुलिस खंगालने में जुटी लापता लोगों की लिस्ट : देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं, पुलिस ने मृतक की फोटो आसपास के लोगों को भी दिखाई ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए शहर और आसपास के एरिया में लापता लोगों की लिस्ट खंगालने में जुट गई है। मृतक की उम्र 35 से 40 साल के बीच है। 

शव के पैर नोच रहे थे कुत्ते, लोगों ने पुलिस को दी सूचना  
शुक्रवार देर शाम करीबन 7 बजे कालोनी नंबर-4 में रहने वाली महिलाएं जंगल की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान महिलाओं ने देखा कि कुछ कुत्ते जमीन में दबाए व्यक्ति के पैर नोच रहे हैं जिसे देख वे घबरा गईं। इस संबंधी महिलाओं ने आसपास मौजूद लोगों को दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दबे व्यक्ति के शव को जमीन से निकाल कर तुरंत सैक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के अनुसार मृतक के सिर पर गहरे घाव हैं जिससे लगता है कि उसकी हत्या की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News