सैंट्रल जेल के हवालती की पी.जी.आई. में मौत

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 09:16 AM (IST)

लुधियाना(स्याल): ताजपुर रोड सैंट्रल जेल के एक हवालाती की चंडीगढ़ पी.जी.आई. में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हवालाती गुरदेव सिंह शूगर व हृदय रोग से पीड़ित होने के चलते जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था। गत दिवस तबीयत ठीक न होने पर सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते पटियाला के रजिन्द्रा अस्पताल रैफर कर दिया। वहां से पी.जी.आई. चंडीगढ़ भेज दिया गया। जहां डाक्टरों ने उक्त हवालाती को मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का मालूम मैडीकल रिपोर्ट आने पर ही लग सकेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News