केंद्र आंध्र प्रदेश के साथ‘विशेष व्यवहार’के लिए तैयार : राजनाथ

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 10:26 PM (IST)

कडपा: केंद्र्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के लिए फंड बढ़ाने और उसके साथ‘विशेष व्यवहार’के लिए तैयार है लेकिन राज्य सरकार इसमें सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ‘विशेष राज्य के दर्जे’ को लेकर अड़े हुए हैं लेकिन केंद्र आंध्र प्रदेश के साथ विशेष व्यवहार के लिए तैयार है। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के 80 प्रतिशत आश्वासनों को पूरा किया जा चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री के कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने का हवाला देते हुए कहा,‘‘कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले क्षेत्रीय दलों का अस्तित्व बचा नहीं रह सकता।‘‘ उन्होंने आरोप लगाया कि नायडू ने केंद्र के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया है और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का सहयोग नहीं कर रहे हैं। 
PunjabKesari
सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कडपा में इस्पात उद्योग स्थापित करना और विशेष कार्य बल बनाना चाहती है। केंद्र ने राज्य सरकार से आधारभूत संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी थी लेकिन राज्य सरकार ने यह उपलब्ध नहीं कराया।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में राजग ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक फैसला करार दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चार साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की प्रशंसा की। गृह मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को कहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News