थाईलैंड के खिलाफ छेत्री का गोल एशिया कप के 10 सर्वश्रेष्ठ गोलों में से एक

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 08:59 PM (IST)

नई दिल्ली : थाईलैंड के खिलाफ भारत की 4-1 से जीत में सुनील छेत्री का दूसरा गोल एशिया कप के ग्रुप चरण में 10 सर्वश्रेष्ठ गोलों में से एक नामित किया गया है। छेत्री ने दाहिने ओर से उदांता सिंह से मिले पास पर 46वें मिनट में शानदार गोल किया था। उनके इस गोल को ग्रुप चरण के 10 सर्वश्रेष्ठ गोलों में नामित किया गया है। 
फुटबालप्रेमियों को एशियाई फुटबाल परिसंघ की वेबसाइट पर जाकर सर्वश्रेष्ठ गोल के लिए वोट करने को कहा गया है। छेत्री का 105 मैचों में भारत के लिए यह 67वां गोल था। वह सक्रिय फुटबालरों में सर्वाधिक गोल करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दुनिया के दूसरे फुटबालर बन गए। उन्होंने लियोनेल मेस्सी (128 मैचों में 65 गोल) को पछाड़ा। रोनाल्डो के 154 मैचों में 85 गोल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News