कुश्ती में Bronze Medal जीतकर घर लौटा निशांत, लोगों ने ऐसे किया जोरदार स्वागत

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 08:09 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): महाराष्ट्र के पुणे में चल रही खेलो इंडिया यूथ टूर्नामेंट की कुश्ती स्पर्धा में ब्रांज मैडल विजेता निशांत को घुमारवीं पहुंचने पर लोगों ने पलकों पर बिठा लिया। घुमारवीं में निशांत का ढोल-नगाडों की थाप से स्वागत किया गया। पदक विजेता को घर पहुंचने पर फूलमालाओं से लाद दिया। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान निशांत के कोच जगदीश राव का भी फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। ब्रांज मेडल विजेता निशंात के स्वागत को घुमारवीं के विधायक राजेन्द्र गर्ग, प्रशासन, पुलिस अधिकारी, युवाओं सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

दकड़ी चौक में आयोजित किया स्वागत समारोह

घुमारवीं के दकड़ी चौक में खिलाड़ी के स्वागत समारोह का आयोजन किया, जिसमें विधायक राजेन्द्र गर्ग ने उपस्थित लोगों व युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं। देश के खिलाड़ी ओलिंपिक में अधिक से अधिक पदक जीतें। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स शुरू की हैं। इससे गांव स्तर से खिलाड़ी निकलकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम चमकाएंगे। निशांत ने घुमारवीं का ही नहीं बल्कि हिमाचल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है।

विधायक ने की भूरि-भूरि प्रशंसा

समारोह में विधायक गर्ग ने निशांत के कोच व घुमारवीं के पहलवानों की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर एस.डी.एम. शशिपाल शर्मा, डी.एस.पी. राजेन्द्र जसवाल, जगदीश राव, कर्म चंद चंदेल, हरीश चंदेल, एम.एस. चंदेल, जॉनी चौधरी, योग राज, हेमराज सांख्यान, प्रेम वशिष्ठ, विपन चंदेल, सुनील कुमार व दिनेश ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News