पुलिस की गुप्त सूचना पर बड़ी सफलता, चिट्टे के साथ 3 लड़के व 1 लड़की गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 06:59 PM (IST)

बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चीलिंग प्लांट बिलासपुर के पास स्थित एक घर से 2 ग्राम 69 मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 3 लड़कों सहित एक लड़की को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि संबंधित घर में चिट्टे की सप्लाई पहुंची है, जिस पर पुलिस की टीम उस क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गश्त कर रही थी।

पुलिस को देख घर की ओर भागे लड़के व लड़की

इसी दौरान वहां साथ लगते नाले के पास से पुलिस टीम ने 3 लड़के व एक लड़की को आते देखा जोकि पुलिस को देखकर घर की ओर भागे। पुलिस शक के आधार पीछा करते हुए उस घर में पहुंची। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक युवक ने अपनी पैंट की जेब से कुछ नाले की ओर फैंका, जिसे पुलिस ने तत्काल बरामद कर लिया। पुलिस ने जब इस फैंकी गई वस्तु की जांच की तो उसमें चिट्टा बरामद हुआ।

5 सीरिंज, फॉयल पेपर, एक चम्मच व 10 रुपए का नोट बरामद

पुलिस ने संबंधित घर से 5 सीरिंज, फॉयल पेपर, एक चम्मच व 10 रुपए का नोट भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पालीथीन फैंकने वाले ने अपना नाम मुकेश उर्फ विक्की निवासी लुहणू खैरियां, अंकू कुमार निवासी बामटा, सन्नी बनियाल गांव चोलथरा सरकाघाट व एनीथिंसत निवासी चंडीगढ़ बताया। एस.पी. बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News