MP में गरमाया दो अधिकारियों के बीच कथित ''व्हाट्सएप चैट का मामला

1/18/2019 5:23:58 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कथित तौर पर सोशल मीडिया व्हाट्सएप के जरिए संवाद के मामले में गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गहरायी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यहां पदस्थ डिप्टी कलेक्टर पूजा तिवारी की ओर से इस मामले में प्राथमिकी पुलिस में दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में आवेदक (पूजा तिवारी) और कलेक्टर के बीच इस कथित चैट (संवाद) का जिक्र करते हुए कहा गया है कि ये फर्जी है और दोनों अधिकारियों की छवि खराब करने के उद्देश्य से इसे सोशल मीडिया में भी वायरल किया गया है। सूत्रों के अनुसार,  शहडोल थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 

PunjabKesari

पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह कथित चैट मामला हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान का बताने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें डिप्टी कलेक्टर पूजा तिवारी और शहडोल की महिला कलेक्टर के बीच एक दल विशेष को लाभ पहुंचाने का जिक्र है। यह मामला आज सोशल मीडिया में आने के बाद गरमा गया है। इस मामले की अनुगूंज राजधानी भोपाल तक पहुंचने पर राज्य सरकार स्तर पर भी इसकी छानबीन कराई जा रही है। विधानसभा चुनाव के समय राज्य में भाजपा की सरकार थी और चुनाव में विजय के बाद कांग्रेस सत्ता में आ गई है'। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News