2019: शनि किसकी बिगाड़ेंगे चाल, किसे करेंगे मालामाल

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 12:54 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

2019 में शनि देव पांच राशियों को विशेष रूप से प्रभावित करेंगे। इनमें से वृष और कन्या राशि पर शनि कोप दृष्टि डालेंगे और मकर, धनु तथा वृश्चिक राशि पर शनि की साढ़ेसाती चलेगी, जो जातकों का सुख छीन सकती है। यहां प्रस्तुत है विभिन्न राशियों पर 2019 में शनि का प्रभाव :

PunjabKesari

मेष : देश-विदेश में यात्रा करेंगे। मित्रों से कष्ट मिलेगा। भाई-बंधुओं से अनबन हो सकती है। लाभ में कमी आएगी। बेबुनियाद आरोपों का भय बना रहेगा। सिर और आंखों संबंधित पीड़ा हो सकती है। मार्च-अप्रैल 2019 में आय के मार्ग खुलेंगे। 

वृष : धन की हानि होने के योग बन रहे हैं। सेहत और दुष्ट व्यक्तियों की मित्रता के कारण कई प्रकार की परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। अपनों से अपमानित हो सकते हैं। पुत्र के साथ मतभेद होंगे। शारीरिक पीड़ा बनी रहेगी। 

मिथुन : किसी नई फिमेल से भेंट रंग लाएगी, जो भविष्य में सफलता दिलाएगी। शत्रुओं को परास्त करेंगे। गुप्त रोगों एवं शत्रुओं के षड्यंत्रों से सावधान रहें। एस, जी, एन. से जिनका नाम शुरु होता है उनसे बचें। 

कर्क : एस, जी, एम, नाम वाले जातकों से तनाव मिलेगा बचकर रहें। शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। भूमि-भवन की प्राप्ति होगी। पार्टनर से सुख मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह : फैमिली में टेंशन रह सकती है। व्यापार में मंदा रहेगा। इस राशि की महिलाओं को वायु रोग हो सकता है, आर, ए, एल, नाम वाले लोगों से सहयोग मिलेगा। नया कारोबार शुरु कर सकते हैं व राजनीति में प्रवेश भी हो सकता है। 

कन्या : शत्रुओं एवं रोगों में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है, जो अच्छा-खासा लाभ देगा। एच, के, ए, एल, एम, नाम वाले जातकों से सावधान रहें।  क्रोध न करें। हेल्थ को लेकर सावधान रहें। 

तुला : हर तरह के सुख में वृद्धि होगी। अप्रैल-मई 2019 में शत्रु पर गिरेगी गाज तथा आप के सिर पर होगा ताज। चारों ओर से यश-वैभव की विजय पताका फहराएगी। भूमि प्राप्ति के प्रबल योग हैं। 

वृश्चिक : अपनों से बैर पैदा होगा। धन की हानि हो सकती है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। अपनों से दूरी के प्रबल योग बनेंगे। किसी पर ज्यादा विश्वास न करें विश्वासघात हो सकता है। 

धनु : मानसिक और शारीरिक पीड़ा के योग हैं। घर और वर्क प्लेस पर समस्याएं आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। किसी प्रियजन से वियोग हो सकता है। किसी भी निर्णय तक पहुंचने से पहले अच्छी तरह सोच लें।

मकर : घर-परिवार में समस्याएं हो सकती हैं। संबंधियों से मतभेद पैदा होंगे, खुद पर कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन संबंधित काम सोच-विचार कर करें, मेहनत करने पर लाभ मिलेगा। 

कुंभ : रोगों व शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। पदोन्नति होगी, जो बड़ा लाभ देगी। मान-सम्मान के प्रबल योग हैं। रोमांस के लिए समय अच्छा है। धन की वर्षा होगी।

मीन : मेंटल टेंशन रहेगी। नौकरी-व्यवसाय में विघ्न पड़ेंगे। छाती के रोग हो सकते हैं। पार्टनर से दूरी रह सकती है। सेहत खराब रहेगी, अच्छे डॉक्टर से सलाह लेकर उपचार करवाना बेहतर रहेगा। 

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News