निजी कंपनी के कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 01:16 PM (IST)

गुडग़ांव (ब्यूरो): शहर के सैक्टर-50 थाना एरिया अंतर्गत सोहना रोड स्थित साउथ एंड फ्लोर सोसाइटी में रहने वाले एक 39 वर्षीय युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक यहां एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार के रुप में की गई है। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त सुरेंद्र के अलावा कोई नहीं था और उसकी पत्नी अपनी बेटी को लेकर मायके गई थी। बताया जाता है कि मृतक तनाव में था। पुलिस के अनुसार बुधवार की रात मृतक ने अपने पिता से फोन पर बात की थी। जांच में सामने आया है कि मृतक तनाव में था और इस बाबत उसने अपने पिता से तनाव की बात  बताई थी। मृतक के पिता पंजाब के लुधियाना में रहते हैं।

पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह मृतक के पिता फोन पर बात होने के बाद गुडग़ांव अपने बेटे से मिलने पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई अवाज नहीं आई। कई बार डोर बेल बजाने के बाद कोई उत्तर नहीं आया तो उन्हें संदेह हुआ। वे काफी परेशान हो गए और पड़ोस में रहने वाले लोगों को जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी 100 नम्बर पर दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। दरवाजा तोडऩे के बाद अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। सुरेंद्र का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर मृतक के पिता बेसुध हो गए। लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला। उधर, पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static