पशुओं को बचाते कार खाई में गिरी, दादा-पोती घायल

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 11:23 PM (IST)

फतेहपुर (अजय): थाना फतेहपुर के अंतर्गत वीरवार को एक कार बेसहारा पशुओं को बचाते हुए खाई में जा गिरी, जिसमें चालक व उसकी पोती घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार मिलिटरी अस्पताल पठानकोट में चल रहा है। जानकारी के अनुसार नंगाल पंचायत के कोहलड़ी गांव के शांति स्वरूप हर दिन की तरह वीरवार को भी अपनी पोती को बस स्टैंड पर छोडऩे जा रहे थे कि अचानक सड़क पर पशु आ गए, जिन्हें बचाने के लिए चालक ने जैसे ही कार कच्ची जगह पर उतारी तो वहां जगह धंस गई। जगह धंसने के कारण चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक व उसकी पोती घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाए घायल

स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक व उसकी पोती को सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया। फतेहपुर अस्पताल से चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रैफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन व रिश्तेदार उन्हें मिलिटरी अस्पताल पठानकोट ले गए। वहीं पोती को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने भी अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचित करने के उपरांत मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News