कांग्रेस कार्यालय में झड़प मामला : वीरभद्र के 5 कट्टर समर्थकों पर FIR दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 08:48 PM (IST)

शिमला (योगराज): प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में कुलदीप सिंह राठौर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान वीरभद्र और सुखविंदर समर्थकों के बीच हुई झड़प मामले पर पुलिस ने राजीव राणा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। झड़प में घायल हुए सुक्खू समर्थक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजीव राणा द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस भवन में 5 लोगों ने उस पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित का क्षेत्रीय अस्पताल रिप्पन में उपचार चल रहा है।

एफ.आई.आर. में शामिल हैं इनके नाम

एफ.आई.आर. में कांग्रेस के उन 5 कार्यकर्ताओं को नामजद किया गया है जोकि वीरभद्र सिंह के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। इनमें महेंद्र स्तान, विनोद जिंटा, दीपक खुराना, वेद प्रकाश और विरेंद्र वांसटू का नाम शामिल है। पुलिस ने शिकायत पर आई.पी.सी. की धाराओं 323, 506, 147 व 148 के तहत केस दर्ज किया है। डी.एस.पी. हैडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने एफ.आई.आर. दर्ज किए जाने इसकी पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News