पहली बार मलाइका की तस्वीर पर BF अर्जुन ने किया एेसा कमेंट

1/17/2019 4:44:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों एक-साथ स्पॉट होते रहते हैं। चाहें ये दोनों एयरपोर्ट पर हो या किसी इवैंट में मीडिया के कैमरे इन्हें कैद कर ही लेेते है। वैसे अब तो इनका प्यार जग जाहिर होने लग गया है। दरअसल, हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है। इस दौरान मलाइका ने पिंक कलर का टॉप पहन रखा है और उनकी स्माइल और गॉग्लस उनके लुक को चार चांद लगा रही है। इस तस्वीर संग उन्होंने कैप्शन दिया है- 'Take me back .....happiness ♥️🙏🤗😘 #throwbackthursday'। इस तस्वीर की खास बात ये है कि इस पर अर्जुन कपूर ने 'hmm..'कमेंट किया है। वैसे करण जौहर के शो में पहुंचे क्रिकेटर के.एल. राहुल ने इन दोनों के रिश्ते को लेकर बातों-बातों में इशारा दे दिया था कि ये दोनों एक-दूसके को डेट कर रहे है। 

 

PunjabKesari


अर्जुन ने फोटोग्राफर्स को दी हिदायत


अर्जुन ने मलाइका को लेकर फोटोग्राफर्स को एक सख्त हिदायत दे दी है। खबर है कि अर्जुन कपूर ने फोटोग्राफर्स को कहा है कि वे मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर खड़े होना बंद करें। रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन के पीआर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया, "हां, अर्जुन ने फोटोग्राफर्स से निवेदन किया कि बिल्डिंग के बाकी लोगों को उनके ऐसा करने से दिक्कत होती है। उन्होंने खुशी-खुशी अर्जुन की बात को माना भी है।" खबर है कि फोटोग्राफर्स रात-रात भर मलाइका के घर के बाहर खड़े रहते थे जिस पर एक्टर ने कहा कि बाहर तस्वीरें खींचने तक ठीक है लेकिन इस तरह किसी के घर के बाहर खड़े रहना गलत है।

 

PunjabKesari

 

अर्जुन ने कहा कि फोटोग्राफर्स प्लीज कलाकारों के घरों से दूर रहें। हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अब तक इस बात का खुलकर ऐलान नहीं किया है कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने जरूर ये राज अपने शो पर खोल दिया। करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण के दौरान यह बात कही कि वे (करण और मलाइका) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News