किराया न चुकाने वाले डिफाल्टरों पर नगर निगम कसेगा शिकंजा, जानिए कितनों पर गिरेगी अब गाज

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 04:28 PM (IST)

शिमल (राजीव) : नगर निगम शिमला ने किराया न देने वाले डिफाल्टरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम ने ऐसे 70 डिफाल्टरों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। इन डिफाल्टरों से नगर निगम ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए किराया वसूल करना है। नगर निगम ने अपने अंतिम नोटिस में किराया अदा करने को एक सप्ताह का समय दिया है। एक सप्ताह में किराया न देने के बाद डिफाल्टरों को दुकानों से बेदखल कर दिया जाएगा। निगम के टैक्स सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि वर्षों से निगम सम्पति को इन्होने लीज और रेंट एग्रीमेंट के साथ किराए पर लिया है लेकिन निगम सम्पति का किराया इन दुकानदारों ने जमा नहीं किया है। जिसके तहत निगम ने नियम के तहत 102 दुकानदारों को नोटिस भेजा था जिनमें से करीब 32 दुकानदारों ने अभी बकाया किराया जमा कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News