लोगों को डरा-धमकाकर पैसे वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 काबू

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 03:01 PM (IST)

जलालाबादः थाना सिटी पुलिस ने लोगों को डरा धमकाकर पैसे वसूलने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को काबू किया है जबकि 4 फरार होने में कामयाब हो गए। जांच अधिकारी महिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर खास ने आकर गुप्त सूचना दी कि कृष्ण सिंह पुत्र बलकार सिंह वासी प्रभात सिंह वाला हिठाड़, बब्बू सिंह पत्रकार पुत्र देस सिंह वासी प्रभात सिंह वाला, मनीशा रानी पुत्री कश्मीर सिंह, हरमीत कौर पत्नी हरजिंदर सिंह, बिल्लो पुत्री हरजिंदर सिंह वासी गोबिंद नगरी जलालाबाद और गुरमीत कचूरा वासी किल्ले वाली बस्ती गुरुहरसहाय नौजवान लड़कियों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करके तथा वीडियो बनाकर झूठे बलात्कार का पर्चा दर्ज करवाने के लिए डराकर जबरन पैसे वसूल करते हैं।

उक्त युवक इस समय अनाज मंडी एफ.एफ. रोड पर खड़े हैं। पुलिस ने उक्त आरोपियों में से कृष्ण सिंह पुत्र बलकार सिंह वासी प्रभात सिंह वाला हिठाड़, बब्बू सिंह पत्रकार पुत्र देस सिंह वासी प्रभात सिंह वाला को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य चार साथी फरार हो गए। जिन पर धारा 420, 384, 388, 389, 120बी की धारा के अंतर्गत पर्चा दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News