पंजाब में NIA ने मदरसे से 20 साल के मौलवी को लिया हिरासत में, ISIS से तार जुड़े होने का अंदेशा

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 02:08 PM (IST)

लुधियाना(ऋषि): ISIS के पंजाब और यूपी में मॉड्यूल की जानकारी होने के बाद NIA की टीम ने संदिग्धों को पकड़ने का जबरदस्त अभियान चला रखा है। जानकारी के मुताबिक मॉड्यूल की तलाश में पंजाब और वेस्टर्न यूपी के सात ठिकानों पर रेड की गई है। इसी कड़ी में पंजाब में रेड करते हुए NIA की टीम ने लुधियाना स्थित राहों रोड़ पर जमायत उल्मा मदरसे से 20 साल के एक मोलवी मौलवी मोहम्मद ओबेस पाशा को हिरासत में लिया है। NIA ने  बीते बुधवार की रात को ही मदरसे में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। आज गुरूवार को सुबह करीब पांच बजे शक के आधार पर टीचर को NIA की टीम अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि टीचर से पूछताछ के दौरान पंजाब में ISIS के मॉड्यूल होने का बड़ा खुलासा हो सकता है। पंजाब में अन्य हिस्सों में भी NIA टीम की रेड जारी है। 

PunjabKesari

टीम ने मस्जिद के डी.डी.आर. लिए अपने कब्जे में
 
जानकारी के अनुसार लुधियाना पुलिस तथा एन.आई.ए. टीम रात करीब 2 बजे  मेहरबान इलाके में स्थित मस्जिद में पहुंची। टीम ने इस दौरान पूरी मस्जिद को सील कर। मस्जिद का दरवाजा मौलाना मुहम्मद उवेश पाशा निवासी यू.पी. ने खोला । यहां उस समय 4 अध्यापक,कुक,नौकर तथा 75 छात्र मौजूद थे।  टीम ने सभी से उनके मोबाइल लेकर मस्जिद में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने मुहम्मद उवेश पाशा को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आधार पर अपने साथ ले गई। इसके साथ ही टीम ने मस्जिद से कैमरों की डी.डी.आर. भी अपने कब्जे में ले लिए। 

PunjabKesari

6 माह पहले ही मस्जिद में आया था पाशा
जिस मस्जिद से एन.आई.ए. टीम ने पाशा को हिरासत में लिया, वहां वह 6 माह पहले ही आया था। मस्जिद 1988 में बनाई गई थी। वहीं मस्जिद के चेयरमैन सिकंदर ने कहा कि उनको पुलिस तथा एन.आई.ए. पर पूरा भरोसा है। पाशा पर जो फैसला लिया जाएगा,उनको मंजूर होगा। 
PunjabKesari

एक दर्जन पकड़े जा चुके हैं संदिग्ध...
गौरतलब है कि 26 दिसंबर को NIA ने ISIS मॉड्यूल 'हरकत उल हर्ब ए इस्लाम' के बारे में सुराग मिलने का खुलासा किया था।  इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली समेत 16 जगहों पर रेड की गई थी। इस कार्रवाई में करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक यूपी में पकड़े गए संदिग्ध लोगों के तार पंजाब में भी जुड़े होने का अंदेशा है। इसलिए पंजाब में NIA की टीमें पूरी तरह से सक्रिय हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News