युवक ने नाबालिग से किया रेप

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 01:14 PM (IST)

गुडग़ांव (ब्यूरो): बादशाहपुर थाना एरिया अंतर्गत एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रेप का आरोप दिल्ली के रहने वाले युवक पर लगा है। युवक बादशाहपुर में किसी निर्माण स्थल पर काम करता है। इस मामले में किशोरी के पिता की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि उसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला 21 वर्षीय युवक पहले उससे दोस्ती कर उसके साथ कई दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। उसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

मंगलवार को किशोरी के पिता को भी युवक ने जान से मारने की धमकी दी गई। उसके बाद मंगलवार को पुलिस में शिकायत दी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक दिल्ली का रहने वाला है और बादशाहपुर में स्थित निर्माण स्थल में काम करता था। वहीं किशोरी के घर के पास बनी झुग्गियों में रहता था। इसी दौरान किशोरी से दोस्ती कर कई दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static