अमृतसर-जालंधर सिटी के बीच नई पैसेंजर ट्रेन कल से

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 12:34 PM (IST)

जालंधर(गुलशन): रेलवे विभाग ने अमृतसर-जालंधर सिटी के बीच 4 महीने के लिए एक नई दैनिक पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 18 जनवरी से चलने जा रही अमृतसर-जालंधर सिटी पैसेंजर ट्रेन संख्या 54610 दोपहर 12.15 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन से चलकर 1.55 बजे जालंधर सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी।

7 जनरल श्रेणी और 2 जनरल-कम-सामानयान वाली यह पैसेंजर ट्रेन रास्ते में ब्यास व करतारपुर स्टेशन पर ठहरेगी। इसके अलावा जैजों से जालंधर सिटी के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 54625 अब अमृतसर तक चलेगी। जैजों दोआबा से सुबह 5 बजे चलने वाली यह पैसेंजर ट्रेन 8.15 बजे जालंधर पहुंचेगी व यहां से 8.20 बजे चलकर 11 बजे अमृतसर पहुंचेगी। विस्तार के बाद यह ट्रेन ब्यास और करतारपुर स्टेशन पर रुकेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News