बी.बी.एन. में HRTC बस पहाड़ी से लुढ़कने से बची,बड़ा हादसा टला

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 11:58 AM (IST)

बी.बी.एन. : पहाड़ी क्षेत्र रामशहर के लिए एच.आर.टी.सी. की पुरानी बसें भेजने पर लोगों में रोष है। बुधवार को भी गाबर मोड़ में एच.आर.टी.सी. की बस पहाड़ी से लुढ़कने से बाल-बाल बची और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लोगों ने कहा कि यदि इस तरह की बसें पहाड़ी क्षेत्र को भेजनी बंद नहीं कीं तो इसकी शिकायत सरकार से की जाएगी। जानकारी के अनुसार बुधवार को नालागढ़ डिपो की धरमाणा-गोबर मोड़ रूट पर चलने वाली बस स्टार्ट नहीं हुई क्योंकि बस का प्रैशर कम था। चालक जब बस को उतराई में स्टार्ट करने लगा तो बस अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी से लुढ़कने से बाल-बाल बच गई। बस पत्थर के कारण रुक गई। स्थानीय लोगों ज्ञान चंद, राम लाल, राम गोपाल व प्रेम चंद ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र को जो एच.आर.टी.सी. की बसें भेजी जाती हैं, वे बहुत पुरानी होती हैं तथा कई बार तो स्टार्ट ही नहीं होती हैं।

यदि 2 दिन के भीतर एच.आर.टी.सी. प्रबंधन ने ऐसी बसें भेजनी बंद नहीं कीं तो सरकार से शिकायत की जाएगी। नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा ने बताया कि लोगों की शिकायतें मिल रही हैं कि पहाड़ी क्षेत्रों को पुरानी बसें भेजी जा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News