एस.डी. कालेज के प्रिंसीपल पर जानलेवा हमला

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 11:31 AM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): एस.डी. कालेज होशियारपुर के पिं्रसीपल नंद किशोर पर देर सायं करीब 7.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।


जानकारी अनुसार प्रिंसीपल नंद किशोर सायं करीब 7 बजे अपने स्कीम नं.-2 (रहीमपुर) में स्थित निवास स्थान के सामने पार्क में सैर करने के लिए गए थे। अभी वह सैर कर ही रहे थे कि एक अज्ञात व्यक्ति जिसने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था, ने लोहे की राड से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी टांग व हाथ पर गंभीर चोट लग गई। हमला करने उपरांत हमलावर वहां से फरार हो गया और शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।  घायल अवस्था में प्रिंसीपल नंद किशोर को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। इस बात की सूचना मिलते ही जहां पुलिस ने इस संबंधी जांच शुरू कर दी है, वहीं कालेज के प्रोफैसर एवं जानकार अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News