मनाली नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा, नीना ठाकुर को मिली सरदारी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 11:49 PM (IST)

मनाली (दिलीप): कांग्रेस-भाजपा के बीच नगर परिषद मनाली में अध्यक्ष पद पाने को लेकर चला घमासान बुधवार को समाप्त हो गया। यहां पर भाजपा ने जीत का परचम फहराया। जोड़-तोड़ की राजनीति कर जहां भाजपा ने कांग्रेस के सारे समीकरण बदल डाले, वहीं बुधवार को एस.डी.एम. मनाली की अध्यक्षता में एक मत से कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई नीना ठाकुर को नगर परिषद मनाली का अध्यक्ष तो अनीता सूद को उपाध्यक्ष बनाया गया। लंबे समय से नगर परिषद मनाली का अध्यक्ष पद पाने को लेकर आमने-सामने हुई कांग्रेस-भाजपा में खींचतान का दौर चल रहा था। बुधवार को नगर परिषद मनाली को नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मिल गए हैं।
PunjabKesari, City Council Chairman Image

इसके चलते हुए दोबारा चुनाव

बता दें कि इससे पूर्व नगर परिषद मनाली में कांग्रेस समर्थित 5 पार्षद थे और अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस के ही लोग आसीन हुए थे। आज से लगभग अढ़ाई वर्ष पूर्व जब 7 में से 5 पार्षद कांग्रेस समर्थित मनाली में जीत कर आए थे, उस समय 5 में से 2 पार्षदों को अढ़ाई-अढ़ाई साल के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर बने रहने पर सहमति बनी थी, जिसमें पहले के अढ़ाई साल शबनम तनवर को अध्यक्ष बनाया जाना था और उसके बाद अढ़ाई साल के लिए नीना ठाकुर को अध्यक्ष बनाया जाना था। शबनम तनवर अढ़ाई साल पूरे होने के बाद भी अध्यक्ष पद पर बनी रहीं, जिसके चलते नीना ठाकुर ने अपनी एक सहयोगी अनीता सूद के साथ मिलकर भाजपा का दामन थाम लिया। अब मनाली नगर परिषद में भाजपा समर्थित 4 पार्षद हो गए हैं। बुधवार को भाजपा में शामिल हुई नीना ठाकुर अध्यक्ष और अनीता सूद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मालरोड में एक विजय रैली भी निकाली तथा नीना ठाकुर के नाम के नारे भी लगाए। उधर, एस.डी.एम. मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को एकमत से चुन लिया गया है।
PunjabKesari, Victory Rally Image

महिलाएं संभालेंगी मोर्चा

भाजपा नेत्री धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि मनाली नगर परिषद की सरदारी जहां महिला को दी गई है, वहीं उपाध्यक्ष भी महिला को ही बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने मनाली में महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News