सुखविंदर सुक्खू के समर्थन में उतरी महिला कांग्रेस, वीरभद्र सिंह पर साधा निशाना

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 07:30 PM (IST)

शिमला (पंकज राक्टा): महिला कांग्रेस भी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थन में उतर आई है। सुक्खू को बदले जाने के बाद पूर्व सी.एम. वीरभद्र सिंह की हमीरपुर के गजोह में की गई टिप्पणी पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुशीला नेगा ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। हाईकमान ने एक निश्चित प्रक्रिया के तहत उन्हें बदला है, उस पर जश्न मनाना और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल अनुचित है। पूर्व सी.एम. की टिप्पणियों से महिला कांग्रेस आहत है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मिलकर पूर्व सी.एम. की शिकायत की जाएगी।

सुक्खू ने महिलाओं को दिया पूरा मान-सम्मान

उन्होंने सुक्खू के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में महिलाओं को पूरा मान-सम्मान दिया और उन्हें पार्टी में आगे लाने की रिवायत शुरू की। घर-घर से लोगों को बाहर निकालकर कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ा। उसी का नतीजा है कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं की लंबी फौज खड़ी है, जिनके बूते कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटा सकती है।

वीरभद्र की टिप्पियों से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा

उन्होंने कहा कि सुक्खू ने अध्यक्ष रहते हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम आदमी से सीधा संपर्क रखा। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और उनमें जुझारूपन भरा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की टिप्पणियों से लोकसभा चुनाव से पहले न केवल पार्टी को नुक्सान हुआ बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल भी गिरा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News