अस्पतालों में लापरवाही करने वाले जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज, CM कमलनाथ ने दी चेतावनी

1/16/2019 4:56:46 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए सरकार ने जिम्मेदारों को चेतावनी दी है। अगर हालात जल्द ठीक नहीं किए गए तो जिम्मेदार अफसर और डॉक्टर पर गाज गिरना तय है। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पताल में मरीजों के इलाज में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इसको लेकर कड़ा रुख अपनाया है और साफ कर दिया है कि अब प्रदेश में नई सरकार आ गई है।' लिहाजा किसी भी तरही ही कोई लापरवाही पेशेंट को किसी भी प्रकार की परेशानी, अव्यवस्थाएं, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने डॉक्टरों को अपनी मानसिकता बदलने की चेतावनी भी दी है।'

PunjabKesari
 


प्रदेश सचिव को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री नाथ ने प्रदेश के मुख्य सचिव को इस बारे में निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि 'मरीजों को इलाज के लिए समय पर बेड नहीं मिलना, समय पर इलाज नहीं होना, स्ट्रेचर सहित आवश्यक संसाधनों का सही समय पर नहीं मिलना, बहनो की प्रसूति में लापरवाही की घटनाएं, आवश्यक दवाइयाँ नहीं मिलना, डॉक्टर्स की ग़ैरमौजूदगी, समय पर एंबुलेंस का नहीं मिलना ,जिससे मरीज़ों को होने वाली परेशानियो सहित मरीज़ों से संबंधित लापरवाही के किसी प्रकार के मामले मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।
 

 

PunjabKesari


सीएम ने कहा कि, 'अस्पताल प्रशासन व ज़िम्मेदार डॉक्टर्स अपने रवैये में सुधार लाएं। अपनी मानसिकता बदलें। अन्यथा अगली कड़ी में कार्रवाई के लिए तैयार रहे। समय- समय पर आकस्मिक निरीक्षण भी होगा। हर व्यवस्था को सुचारू करें। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स और स्टाफ के साथ साधनों की कमी पर भी रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौपे और जल्द से जल्द खाली पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू करवाई जाए। प्रदेश पर स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में लगे बदहाली के दाग़ को हमें धोना है।'

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News