जन्म के दिन के हिसाब से आप जान सकते हैं अपने बारे में बहुत सारी बातें

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 03:19 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ज्‍योतिष शास्‍त्र ग्रह नक्षत्रों के आधार पर किसी भी व्‍यक्ति के व्यक्तित्व से लेकर उसके भविष्‍य तक की भविष्यवाणी कर देता है। जब किसी व्यक्ति का जन्‍म होता है उस दिन पर ग्रह, लग्न और नक्षत्र का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। हर दिन का स्‍वामी अलग है इसलिए उनका प्रभाव भी अलग होता है। आइए देखते हैं, आपका जन्‍मदिन आपके बारे में क्या बयां करता है।
PunjabKesari
सोमवार: सोमवार को जन्म लेने वाले शांत स्वभाव के होते हैं। सोमवार चंद्र प्रधान वार है। इस दिन जन्‍म लेने वाले अधिकतर व्‍यक्ति गोरे रंग के होते हैं। इनके अंदर अनोखापन, दया भाव, नम्रता के गुण होते हैं। सोमवार को जन्‍म लेने वालों को मां का प्‍यार और दुलार अधिक प्राप्‍त होता है।
PunjabKesari
करियर- इस दिन जन्‍म लेने वाले व्यक्ति को पर्यावरण, सुमद्र विज्ञान, पत्‍थरों, कपड़े और पानी से जुड़े रोजगार जैसे मछली का कारोबार करना अधिक फलता है। करियर के लिहाज से ये जहां भी जांए सफेद रुमाल अपनी जेब में रखें।

शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 2
शुभ दिन- सोमवार, शुक्रवार, रविवार

मंगलवार: मंगलवार को जन्‍म लेने वाले व्‍यक्ति क्रोधी, उग्र, पराक्रमी, साहसी और आलोचना सहन न करने वाले होते हैं। इनमें मार्गदर्शन करने की क्षमता अन्य लोगों के मुकाबले अधिक होती है। जिम्मेदा‍‍रियां भी अच्छे से निभाते हैं।
PunjabKesari
करियर- नेता, पुलिस, सेना, नौकरशाह, खिलाड़ी के रूप में इनका करियर अधिक सफल रहता है।
शुभ अंक: 3,6,9
शुभ रंग: लाल, मैरून
शुभ दिन: मंगलवार, शुक्रवार

बुधवार: बुधवार को जन्‍म लेने वाले हमेशा कन्फ्यूज रहते हैं। वह एक समय पर बहुत सारे कामों पर हाथ आजमाने की कोशिश करते हैं, जिसमें कई बार सफलता मिलती भी है और कई बार नहीं भी। वैसे स्‍वभागव से ये बेहद बुद्धिमान, शांतिप्रिय और सभ्‍य होते हैं। इनमें छल-कपट बिल्‍कुल भी नहीं होता और कई बार तो ये दूसरों की गलतियां खुद पर तक ले लेते हैं।

करियर क्षेत्र: लेखक, पत्रकार, प्रकाशन और सेल्‍समैन के रूप में अच्‍छी सफलता की संभावना
शुभ दिन: बुधवार व शुक्रवार
शुभ अंक: 3, 6

गुरुवार: गुरुवार को जन्‍म लेने वाले व्‍यक्ति बेहद मिलनसार और मधुर स्‍वभाव के होते हैं। ये जीवन को उत्‍सव की तरह लेते हैं इसलिए हमेशा खिले-खिले रहते हैं। धर्म में इनकी विशेष रुचि होती है। धार्मिक नेचर के कारण ये कभी किसी के साथ विश्‍वासघात नहीं कर सकते हैं। यह किसी का हक भी नहीं मारते, न्याय के प्रति सजग होते हैं।
PunjabKesari
करियर क्षेत्र: धार्मिक नेता, धर्म गुरु, राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, प्रकाशक, न्यायधीश, क्लर्क
शुभ दिन: मंगलवार, बृहस्‍पतिवार
शुभ अंक: 4

शुक्रवार: शुक्रवार को जन्मे जातक कला के प्रति रूचि रखने वाले, सुंदर, आकर्षक व्यक्तित्व के धनी, सौंदर्यप्रेमी, मधुरभाषी, यात्राओं के शौकिन, सुंदर स्थानों पर घुमने वाले, कलाकार स्वभाव के होते हैं। इनमें सेक्स की भावना अन्य के मुकाबले अधिक होती है। सुंदर कपडे़ पहनने के शौकिन तो होते ही है, आभूषण भी इन्हें बहुत प्रिय होते हैं।
PunjabKesari
करियर: पर्यटन से जुड़ा क्षेत्र, फैशन, डिजायनर, कलाकार, सेक्‍स विशेषज्ञ, मनोचिकित्‍सक, ज्‍वेलरी से जुड़ा व्‍यवसाय
शुभ अंक: 7
शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार

शनिवार: शनिवार को जन्मे जातक साहसी होते हैं। वैसे इनकी दिनचर्या बेहद अस्‍त-व्‍यस्‍त होती है। देर से जगना, देर से सोना, खाने के प्रति सचेत न रहना इनकी दिनचर्या में शामिल होता है। वैसे ये बेहद मेहनती होते हैं। सफलता के मार्ग में लाख रुकावटें आए, लेकिन ये इसे पार करके ही रहते हैं। पूरे परिवार की जिम्मेवारियां इन पर ही होती है। ये रंग से सांवले होते हैं।

करियर क्षेत्र: डॉक्‍टर, इंजीनियर, मैकेनिक
शुभ अंक: 3, 6, 9
शुभ दिन: शनिवार, मंगलवार

रविवार: रविवार को जन्मे जातक सुंदर होते हैं। इनका रंग गेंहूआ होता है। इनके मुखरे पर तेज होता है। बेहद महत्वाकांक्षी व उत्‍साही होते हैं। अपने काम को जल्दबाजी से करते हैं। परिश्रम से यह कभी घबराते नहीं। हर कार्य में रूचि लेने वाले होते हैं। वैसे समय के पाबंद ये बिल्‍कुल भी नहीं होते हैं।
PunjabKesari
करियर: ये किसी भी क्षेत्र में अपने कठिन परिश्रम से ऊंचाई हासिल करने की क्षमता रखते हैं।
शुभ दिन: रविवार
शुभ अंक:
Kundli Tv- ऐसे रखेंगे अपना किचन तो घर से भागेगी negativity (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News