मेरे इस्तीफे के लिए सिसौदिया और केजरीवाल जिम्मेदारःबलदेव सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 02:25 PM (IST)

जैतोःजैतो से विधायक मास्टर बलदेव सिंह ने आप से इस्तीफा देने के पीछे दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल तथा मनीष सिसौदिया को जिम्मेदार बताया है।

इस्तीफे के बाद पंजाब केसरी से बातचीत करते हुए मास्टर बलदेव सिंह ने अरविंद केजरीवाल तथा मनीष सिसौदिया पर गंभीर आरोप लगाते कहा कि पार्टी हाईकमान ने उनसे बात करने की एक भी कोशिश नहीं की। अगर पार्टी की केंद्रीय लीडरशिप चाहती तो आज पंजाब में आप का ऐसा हाल न होता।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में सिर्फ चमचागिरी का दौर चल  रहा है। उन्होंने ही पार्टी का नुकसान किया है। पंजाब की आप कमान को सिर्फ दुर्गेश पाठक तथा गैरी वडिंग संभाले बैठे हैं। अगर हाईकमान ने नाराज नेताओं से बातचीत की कोशिश की होती तो आज पार्टी का यह हाल न होता। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News