बलरामपुर में बंदरों का आतंक, 2 महिलाओं पर किया जानलेवा हमला

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 01:28 PM (IST)

बलरामपुरः उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र में बंदरों ने मंगलवार को दो महिलाओं पर हमला कर दिया। घटना में एक महिला की छत से गिर कर मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मथुरा बाजार इलाके में सावित्री देवी (60) बहू रेनू (35) के साथ अपने घर की छत पर बैठी हुई थीं। तभी एक बंदर ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले से बचने के प्रयास में दोनों महिलाएं छत से नीचे गिर पड़ीं, जिससे सावित्री देवी की मौके पर मौत हो गई जबकि रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई।             

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static