बदलते मौसम के साथ रंग बदलती है ये नदी, दिलचस्प है वजह

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 01:02 PM (IST)

बगोटा: इसे देख कर आपको अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होगा कि भला ऐसा भी हो सकता है। यह केनो क्रिस्टल्स नाम की कोलंबिया की नदी है। इसकी एक खासियत यह है कि यह नदी बदलते मौसम के साथ अपना रंग बदलती है। यह लाल, नीली, पीली, हरी और नारंगी हो सकती है इसीलिए इसे लिक्विड रेनबो कहते हैं। सन् 2000 से पहले यहां ङ्क्षहसक गतिविधियों वाले कुछ गुट रहते थे जिस वजह से इस नदी के आसपास के इलाके सुरक्षित नहीं थे मगर अब यहां 30 किलोमीटर क्षेत्र में कोलंबियन मिलिट्री का अधिकार है, जहां आप आराम से घूम सकते हैं।

नदी के रंग बदलने के लिए मैकेरिना कलेविग्रा नामक एक पौधा जिम्मेदार है जिसे एक खास मौसम में निश्चित जल-सीमा और निश्चित मात्रा में सूरज की रोशनी मिले तो यह रंग बदलता है। इस रंगमिजाज नदी की खूबसूरती आप सिर्फ जून से दिसम्बर तक ही देख सकते हैं। जनवरी से मई तक गर्मी के कारण पर्यटकों के लिए इस जगह को बंद रखा जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News