रसोई में बार-बार आ जाते हैं कॉकरोच तो वास्तुदोष हो सकता है कारण

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 12:52 PM (IST)

किचन की लाख साफ-सफाई करने के बावजूद भी कॉकरोच इधर-उधर भागते हुए दिख जाते हैं। अगर आपकी किचन से भी कॉकरेज दूर नहीं जाते तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। जी हां, सफाई करने के बावजूद भी अगर कीड़े मकौड़े दूर नहीं होते तो इसका मतलब है कि रसोई वास्तुशास्त्र के हिसाब से ठीक नहीं है।

 

किस वास्तु दोष के कारण रसोई में होते हैं कीड़े?

आपने रसोई भले ही वास्तु की दिशा को ध्यान में रखकर बनाई हो लेकिन अगर उसमें गैस, फ्रिज, सिंक और अन्य सामान सही दिशा में ना रखा हो तो यह भी कीड़े-मकौड़े आने का कारण हो सकता है। इसके अलावा किचन में नेचुरल लाइट्स का ना आना भी वास्तु दोष का कारण बनता है।

PunjabKesari, Kitchen Vastu Tips Image, रसोई वास्तु टिप्स इमेज

रसोई का बनावट भी है वास्तु दोष का कारण

अगर आपने रसोई में सभी सामान वास्तु के हिसाब से रखने पर भी आपकी यह समस्या दूर नहीं होती तो किचन की बनावट और लोकेशन में कोई गड़बड़ हो सकती हैं। ऐसे में आपको किसी वास्तु एक्सपर्ट से इस बारे में राय लेनी चाहिए।

 

ऐसे दूर करें किचन का वास्तु दोष
किचन की सही दिशा

वास्तु के हिसाब से घर में किचन दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में होनी चाहिए।

PunjabKesari, Kitchen Vastu Tips Image, रसोई वास्तु टिप्स इमेज

किचन में आए सही रोशनी

कॉकरोच भगाने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि किचन में सही रोशनी आए। अगर आपकी किचन में दिन की रोशनी सही आती है तो मतलब किचन का वास्तु 100% सही है।

 

साफ-सफाई का रखें ध्यान

अपनी किचन की साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। अगर आपकी किचन साफ रहेगी तो मुश्किल से ही इसमें कीड़े मकौड़े नज़र आएंगे। साथ ही रसोई जितनी साफ सफाई होगी घर में उतनी ही बरकत बनी रहेगी। 

 

सही दिशा में रखें कूड़ादान

किचन के दक्षिण दिशा में डस्टबीन रखें और इसकी सफाई रोजाना करें।

PunjabKesari, Kitchen Vastu Tips Image, रसोई वास्तु टिप्स इमेज

किचन की दीवारों का रंग

अगर आप भी पेंट करवा रहे हैं तो किचन की दीवारों पर पैस्टल शेड्स ही करवाएं। डार्क यानि रेड, पर्पल और ऑरेंज रंग करवाने से ना सिर्फ कीड़े-मकौड़े आते हैं बल्कि इससे परिवार की सेहत पर भी असर पड़ता है।

 

सही दिशा में हो गैस व सिंक

वास्तु के अनुसार सिंक की जगह चूल्हे से दूर होनी चाहिए। किचन में चूल्हा हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए और फ्रिज या माइक्रोवेव अग्रि कोण में होना चाहिए। ऐसा वास्तु के हिसाब से शुभ माना जाता है।

 

खराब नल को करवाएं सही

किचन में किसी भी तरह की लीकेज नहीं होनी चाहिए। अगर नल खराब हो जाएं तो उन्हें तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए क्योंकि इससे गंदगी के साथ-साथ कीड़े-मकौड़े का आगमन भी बढ़ता है।

PunjabKesari, Kitchen Vastu Tips Image, रसोई वास्तु टिप्स इमेज


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static