अमृतसर एयरपोर्ट पर 5 उड़ानें लेट, 1 रद्द रही

punjabkesari.in Tuesday, Jan 15, 2019 - 07:55 PM (IST)

अमृतसर (इंद्रजीत): अमृतसर एयरपोर्ट पर आज मौसम में सर्दी के चलते 5 उड़ानें लेट पहुंची। वहीं एक उड़ान रद्द हुई। आज मौसम में पूरी तरह ठंडक थी लेकिन इसके बावजूद मौसम साफ दिखाई दिया और पूरा दिन धूप खिली रही। शाम के समय मौसम फिर ठंडा था। आज का तापमान न्यूनतम 4 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री रहा।

स्पाइसजेट की दिल्ली की उड़ान 40 मिनट, एयर इंडिया की कुआलालंपुर की उड़ान 40 मिनट, इंडिगो की दुबई की उड़ान 40 मिनट, तुर्कमेनिस्तान की अश्गाबात की उड़ान 2 घंटे, इंडिगो की मुंबई की उड़ान आधा घंटा सहित उपरोक्त सभी उड़ाने अपने निर्धारित समय से लेट रही। वहीं इंडिगो की दिल्ली की उड़ान संख्या 6ई-2524 आज भी कैंसिल थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News