किसी भी सूरत में BJP से गठबंधन नहीं करेगी प्रसपा: शिवपाल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 15, 2019 - 03:20 PM (IST)

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के प्रदेश महिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई जिसमें प्रदेश महिला इकाई के शीर्ष नेताओं, मंडल प्रभारियों व जिला के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में शिवपाल यादव ने कहा कि हम पर आरोप लगाने वालों को पता है, कौन किसके साथ है। प्रसपा किसी भी सूरत में भाजपा से गठबंधन नहीं करेगी।

इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि महिलाएं आज किसी की परिचय की मोहताज नहीं हैं, वे किसी भी पद में हों या अधिकारी हों या कोई शिक्षा के क्षेत्र में हों महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। महिला प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि इतने कम समय में इन्होंने 65 जिलों में प्रसपा लोहिया महिलाओं का संगठन तैयार कर दिया है। यह बधाई की पात्र हैं। अभी आगे बहुत लड़ाई लड़नी है, बहुत मेहनत करनी है, जो संगठन बना है उसे कार्यकारिणी तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए। महिलाओं के हक की लड़ाई को प्रसपा कमजोर नहीं पड़ने देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static