पति की मारपीट से गर्भ गिरा, केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jan 15, 2019 - 02:37 PM (IST)

गोहाना(अरोड़ा): क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति, सास व ससुर पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने और ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने पति पर मारपीट का आरोप भी लगाया, जिससे उसका गर्भपात हो गया था। महिला की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला शादी से पहले अपनी बुआ के यहां रहती थी। महिला की शादी रोहतक के एक गांव के व्यक्ति से नवम्बर, 2017 में हुई थी। शादी के समय महिला के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था।

पति शराब का नशा करके उससे मारपीट भी करता था। महिला का आरोप है कि वह एक दिन रसोई में काम कर रही थी और उसके ससुर ने उससे छेड़छाड़ की। महिला गर्भवती हो गई थी, लेकिन पति नाजायज औलाद बताकर उसे प्रताडि़त करने लगा। एक दिन उसके पेट पर लात भी मारी गई, जिसका उपचार के दौरान गर्भपात हो गया था। महिला को कुछ दिन पहले धक्के देकर घर से निकाल दिया गया और वह अपने मायके आ गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।दूसरी तरफ बरोदा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करने, उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर बरोदा थाना में पति, सास, ससुर व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static