सरकार बनने के बाद पहली बार कर्ज लेंगे CM कमलनाथ

1/15/2019 1:22:50 PM

भोपाल: सीएम बनने के बाद कमलनाथ के सामने सबसे बड़ी चुनौती खाली खजाने के साथ सरकार चलाने की है। ऐसे में किसानों की कर्जमाफी के लिए भी सरकार को बड़ी रकम की जरूरत है। योजनाएं प्रभावित न हों इसके लिए कमलनाथ सरकार पहली बार बाजार से 1,000 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। सरकार 8.37% की ब्याज दर पर बाजार से कर्ज लेगी। इस वित्तीय वर्ष में मध्यप्रदेश सरकार अब तक कुल 12 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। 


PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Congress, CM Kamalnath, Loan, Finance 
 

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। 1,000 करोड़ रुपए बाजार से उठाने के बाद भी चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार और कर्ज ले सकती है। प्रदेश पर वर्तमान में पौने दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्जा है। राज्य सरकार कर्ज के बोझ तले दबी जा रही है। संभव है कि कमलनाथ सरकार को 1,000 करोड़ रुपए के अलावा भी बड़ा कर्ज लेना पड़ सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News