'लोकसभा चुनाव' की तैयारियों में जुटा EC, बुलाई कलेक्टरों की बैठक

1/15/2019 12:30:07 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों के साथ ही चुनाव आयोग भी तैयारियों में जुट गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांताराव ने कलेक्टरों की बैठक बुलाई है।  इससे पहले दो दिन चुनाव आयोग के साथ दिल्ली में बैठक हो चुकी है। अब 18 जनवरी को वे सभी कलेक्टर्स के साथ भोपाल में बैठक करके तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

PunjabKesari


कलेक्टरों के इस बैठक में मतदाता सूची के साथ इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वैयरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) पर फोकस रहेगा। कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा चुनाव के अनुभव के आधार पर आकलन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी 2019 की स्थिति में मतदाता सूची को तैयार करने का काम पूरे प्रदेश में चल रहा है।

PunjabKesari


25 जनवरी तक नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्ति ली जाएंगी। 22 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी और ईवीएम मशीनों में खराबी की शिकायतें आई थी। जिसको लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाये थे| इन सभी बातों को ध्यान में रखकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कलेक्टरों को निर्देश दिए जाएंगे। कलेक्टरों के साथ बैठक में ईवीएम और वीवीपैट के मुद्दे पर चर्चा होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News