जींद के नए विधायक का 9 महीने का भी नहीं होगा कार्यकाल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 15, 2019 - 11:29 AM (IST)

जींद(महीपाल सिंह): जींद हरियाणा प्रदेश की राजनीति का शुरू से ही केंद्रबिंदु रहा है। हर नेता और पार्टी जींद में बड़ी रैली कर अपनी सरकार बनाने का दावा करते रहे हैं। अब उप चुनाव को लेकर जींद का राजनीतिक रुतबा और बढ़ गया है। इसके राजनीतिक मायने क्या हैं, इसको सभी सहज ही समझ सकते हैं। इस चुनाव पर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश की निगाहें लगी हैं। चुनाव में सरकार और राजनीतिक दलों के करोड़ों रुपए खर्च होंगे लेकिन विधायक का कार्यकाल 9 महीने का भी नहीं होगा, क्योंकि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 25 अक्तूबर, 2019 तक है और 28 जनवरी को जींद विधानसभा का उप-चुनाव होगा। जींद के नए विधायक का कार्यकाल 8 महीने 27 दिन का होगा। अगर लोकसभा के साथ हरियाणा विधानसभा के चुनाव करवाने का फैसला भी प्रदेश सरकार करती है तो फिर जींद उप-चुनाव से विधानसभा में पहुंचने वाले विधायक का कार्यकाल महज 2 महीने का ही रहेगा। 

9 महीने बनाम 5 साल
सभी राजनीतिक पार्टियां जींद के 9 महीने के विधायक के चुनाव में अगले 5 साल की सरकार देख रहे हैं। कांग्रेस ने रणदीप सुर्जेवाला और जेजेपी ने दिग्विजय चौटाला जैसे अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी समर में उतारा है। भाजपा ने कृष्ण मिड्ढा और इनैलो ने उम्मेद सिंह रेढू पर दाव खेला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static