आग लगने से लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 06:03 PM (IST)

मोगा (आजाद): गत देर रात्रि बेदी नगर मोगा निवासी संतोख सिंह के घर में लगी भयंकर आग के कारण घर का सारा सामान जलकर राख का ढेर बन गया। शंका की जा रही है कि आग बिजली शार्ट सर्किट होने से लगी। आग लगने की घटना का पता चलने पर लोगों ने इसकी जानकारी फायर बिग्रेड मोगा को दी। जिस पर फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने तुरंत मोहल्ला निवासियों के सहयोग से काफी मेहनत के बाद आग को बुझाया। 

जानकारी के अनुसार संतोख सिंह जो जीरा रोड मोगा पर ट्राली बनाने का काम करते हैं, ने करीब एक माह पहले ही बेदी नगर मोगा में जगजीत सिंह एन.आर.आई. के मकान की दूसरी मंजिल को किराए पर लिया था। गत रात्रि जब उसकी पत्नी हरिंदर कौर उर्फ नीना अपने बच्चे को दुकान से सामान दिलाने के लिए गई और वापस आकर देखा तो उनके घर के आगे लोगों का भारी इकटठ था। 

लोगों ने उन्हें बताया कि उनके मकान में आग लग गई है। जब वह ऊपर पहुंची दो देखा कि सारा सामान जलकर राख हो गया था। संतोख सिंह ने बताया कि आग लगने से करीब दो लाख रुपए मूल्य का घरेलू सामान जिसमें ए.सी., फ्रिज, टी.वी. तथा अन्य सामान शामिल हैं, राख का ढेर बन गए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News