अखिलेश से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी, BJP को हराने के लिए SP-BSP ही काफी

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 03:03 PM (IST)

लखनऊ/पटनाः सपा-बसपा के ताजा तरीन गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को चुनौती देने के लिए विपक्ष समान विचारधारा वाले दलों के साथ मुलाकात कर चुनावी गांठ बांधने की जुगत लड़ा रहे हैं। इसी क्रम में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की। अखिलेश से मुलाकात के बाद तेजस्वी मीडिया से रूबरू हुए।

तेजस्वी ने कहा कि देश में हमारे संविधान के साथ छेड़छाड़ हो रही है। हर वर्ग के लोग केंद्र सरकार से नाराज है। मोदी ने बिहार को विशेष दर्जा न देकर जनता को धोखा दिया है। नीतीश चाचा मोदी से मिले हुए हैं। बीजेपी ने हर वर्ग को घोखा दिया है। देश में नागपुरी थॉट लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन केवल उत्तर प्रदेश में नहीं पूरे देश में हो रहा है। अखिलेश और मायावती का मिलना ऐतिहासिक फैसला है। सपा-बसपा गठबंधन को हमारा पूरा समर्थन है। यूपी, बिहार तय करेगा सत्ता में कौन आएगा। बीजेपी को हराने के लिए सपा-बसपा ही काफी है। 

इस दौरान अखिलेश ने कहा कि तेजस्वी यादव का धन्यवाद जो वो पटना से चलकर आए हैं। सपा-बसपा गठबंधन की खुशी पूरे देश में है। दिल्ली से कोलकाता तक के लोग हमारे फैसले से खुश हैं। बीजेपी से जनता नाराज है। बीजेपी से किसान, नौजवान सभी नाराज है। बुलेट ट्रेन न मिलने से लोगों में आक्रोश है। देश में अघोषित आपातकाल लगा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static