सागर को मिली बड़ी सौगात, जिले में बनेगा MP का पहला ''गोकुल ग्राम''

1/14/2019 2:11:19 PM

भोपाल: केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश का पहला 'गोकुल ग्राम' सागर जिले में बनाने का फैसला किया है। इसके लिए राज्य सरकार ने 500 एकड़ जमीन का अलॉटमेंट कर दिया है। इस जमीन पर 600 देसी भारतीय गायों के रहने की व्यवस्था होगी। एक गााय के लिए यहां पर रहने, खाने और इलाज की सुविधाएं जुटाने में लगभग एक लाख 70 हजार रुपये खर्च होंगे, मतलब गोकुल ग्राम में गायों के लिए कुल दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


PunjabKesari

राज्य पशुधन और कुक्कुट विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर एचबीएस भदौरिया ने बताया कि 'यह गोकुल ग्राम सागर के रतोना में बसाया जाएगा। जमीन चिन्हित कर ली गई है। प्रॉसेस चल रहा है इसे जल्द ही कॉर्पोरेशन को ट्रांसफर कर दिया जाएगा, जिसके बाद वहां कंस्ट्रक्शन का काम भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां पर गायों, बछिया और बछड़ों के लिए अलग-अलग शेल्टर होंगे। इन्हें ऐसे बनाया जाएगा ताकि गोवंश के लिए ये आरामदायक हों, उनका वेंटिलेशन ठीक से हो। मध्य प्रदेश पहला ऐसा राज्य हो जो गायों के लिए इस तरह का ग्राम बसाने जा रहा है।' 


PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि 'गायों की गिर, साहीवाल और थारपारकर नस्लें गोकुल ग्राम में रखी जाएंगी। खासबात एक यह भी होगी कि यहां पर सिर्फ चुनिंदा गायें ही होंगी। इन नस्लों की क्रॉस ब्रीडिंग नहीं कराई जाएगी। ये गायें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात जैसे दूसरे राज्यों से लाई जाएंगी। गोकुल ग्राम बसाने के पीछे उद्देश्य है कि भारतीय देसी गायों की नस्लों का संरक्षण हो सके। इसके विकसित होने के बाद यहां एक एकीकृत भारतीय देसी गायों का सेंटर बनाया जाएगा। यहां पर भारतीय देसी गायों को तैयार करके किसानों और गाय पालकों को उपलब्ध कराई जाएंगी। गोकुल ग्राम के खर्च गायों का दूध, जैविक खाद, वर्मी खाद, गोमूत्र बेचकर होगा। इसके साथ ही गायों के गोबर से ही बिजली का उत्पादन होगा'। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News