चीन का रोवर पता लगाएगा चांद पर सर्द रातों का राज

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 12:42 PM (IST)

 

पेचिंग: चंद्रमा के अज्ञात हिस्सों की जानकारी जुटाने के लिए भेजा गया चीन का मून रोवर ‘चांग ई-4’ रात के दौरान चंद्रमा पर रहने वाले जमाव बिंदु के तापमान के राज का पता लगाएगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि चंद्रमा पर एक दिन धरती के 14 दिन के बराबर होता है और रात भी उतनी ही लंबी होती है। चांद पर दिन और रात के तापमान में भीषण अंतर होता है। वैज्ञानिकों का आकलन है कि दिन के दौरान अत्यधिक तापमान 127 डिग्री सैल्सियस के आस-पास जबकि रात का तापमान शून्य से 183 डिग्री सैल्सियस नीचे तक पहुंच सकता है।

चाइना एकैडमी ऑफ स्पेस टैक्नोलॉजी (सी.ए.एस.टी.) से चांग ई-4 अन्वेषण परियोजना की कार्यकारी निदेशक झांग हे ने कहा, ‘‘चंद्रमा के तापमान के बारे में अपने आंकड़े के बगैर हम नहीं जान पाते कि चंद्रमा पर रातें वास्तव में कितनी सर्द हो सकती हैं।’’ ‘चांग ई-4’ चंद्रमा पर दिन और रात के तापमान के बीच के अंतर को मापेगा, जिससे वैज्ञानिकों को चंद्रमा की सतह की प्रकृति के आकलन में मदद मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News