हाई टैंशन तारों की चपेट में आया मजदूर, गंभीर हालत में पी.जी.आई. रैफर

punjabkesari.in Sunday, Jan 13, 2019 - 10:36 PM (IST)

बड़सर: उपमंडल बड़सर के अंतर्गत ग्राम पंचायत भकरेड़ी के गांव कुआंह में लैंटर डालने की तैयारी कर रहा एक व्यक्ति 33 के.वी. हाई टैंशन तारों की चपेट में आने से झुलस गया। उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ ले जाया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घायल मजदूर की पहचान मस्त राम (51) पुत्र चंदू राम गांव घुमारवीं डाकघर बल्याह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस मैहरे के पास निजी भवन में लैंटर डाला जाना था। इस दौरान मस्त राम फट्टों को पानी दे रहा था कि अचानक तारों की चपेट में आ गया तथा बुरी तरह से झुलस गया, जिसे तुरंत पी.जी.आई. ले जाया गया है।

मकान मालिक विद्युत विभाग ने दे रखा है नोटिस

वहीं एस.एच.ओ. बड़सर जगदीश चंद के अनुसार लैंटर डालते वक्त घायल हुए व्यक्ति को पी.जी.आई. रैफर किया गया है। कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग बड़सर वतन सिंह के मुताबिक मकान मालिक को विभाग ने उस जगह काम न करने का नोटिस दे रखा था लेकिन फिर भी उक्त व्यक्ति ने वहां पर काम जारी रखा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News