जल्द अॉफ-एयर होगा एकता कपूर का हिट शो ''नाग‍िन 3

1/13/2019 11:47:36 AM

मुंबई: टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर का सीरियल 'नाग‍िन 3' जल्द ही बंद होने वाला है। अच्छी टीअारपी होने के बावजूद भी ये शो अॉफ एयर होने वाला है। र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक इस शो को र‍िप्लेस करने के लिए नया सीर‍ियल भी तैयार है। हालांकि शो को बंद करने की असल वजह अब तक सामने नहीं आई है। 

 

नाग‍िन 3 में हॉरर के साथ खूबसूरत अंदाज में नजर आने वाली अनीता हंसनदानी, सुरभ‍ि ज्योत‍ि, कर‍िश्मा तन्ना को फैंस नाग‍िन अवतार में नहीं देख सकेंगे। र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक शो व‍िवेक दह‍िया का नया शो 'कवज 2' र‍िप्लेस करने जा रहा है। खबरों के मुताब‍िक नाग‍िन 3 का आखिरी एपिसोड 12 फरवरी को शूट किया जाएगा। ऐसे में फरवरी के आख‍िर में शो के बंद होना तय माना जा रहा है।


बता दें नाग‍िन शो पहली बार साल 2015 में टेलीकास्ट हुआ था। फैंस ने शो को जबरदस्त र‍िस्पांस द‍िया। यही वजह है कि इसके कई सीजन आए। पहले सीजन में मौनी राय और अदा खान नजर आईं थीं। दोनों को शो से जबदरस्त पॉपुलैर‍िटी मिली। शो में नए ट्व‍िस्ट से हमेशा ही फैंस के बीच अपनी अलग जगह बनाई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News