कांग्रेस को नहीं मिली गठबंधन में जगह, चिदंबरम बोले- जरूरत पड़ी तो पार्टी अपने दम पर लड़ेगी चुनाव

punjabkesari.in Sunday, Jan 13, 2019 - 10:29 AM (IST)

वाराणसी: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) के ताजा तरीन गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस (Congress) को गठबंधन में जगह ना मिलने के बाद पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शायह यही कारण है कि कांग्रेस अभी तक इस सत्य को स्वीकार नहीं पा रही है। पार्टी को लगता है कि इस गठबंधन पर दोबारा से विचार होगा और उनको भी जगह दी जाएगी।

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) का कहना है कि शायद यह फाइनल गठबंधन नहीं है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले इस पर पुनर्विचार हो सकता है। सही मायने में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में व्यापक आधार वाला गठबंधन बनाया जाएगा। इसके बाद भी अगर जरूरत पड़ी, तो कांग्रेस अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी।

बता दें कि, बीजेपी के विजय रथ को रोकने को लिए यूपी की लोकसभा सीटों पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और मायावती (Mayawati) एक साथ 2019 का चुनाव लड़ने को तैयार हो गए हैं। इसके लिए दोनों पार्टियों के प्रमुख ने शनिवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस (Joint press conference) कर साथ लड़ने की बात को पुख्ता किया। दोनों पार्टियां राज्य की 38-38 लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि शेष 2 सीट को कांग्रेस के लिए छोड़ दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static