रविवार को फिर बढ़ीं तेल की कीमतें, जानिए आपके शहर में कितने बढ़े दाम

punjabkesari.in Sunday, Jan 13, 2019 - 09:34 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार कभी कुछ पैसों की कमी तो कभी कुछ पैसों की वृद्धि हो रही है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के असर से की वजह से ऐसा हो रहा है। कीमतों लगातार 2 दिन बढ़ रही है । आज दिल्ली में पेट्रोल 48 पैसा तो डीज़ल 59 पैसे महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 69.73 रुपए चुकाने होंगे तो वहीं डीजल के लिए 63.69 रुपए चुकाने होंगे।

क्यों महंगा हुआ पेट्रोल-डीज़ल
कच्चे तेल की कीमते पिछले एक हफ्ते में उछाल आया। कीमतों में तेजी के पीछे ओपेक देशों की ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में की गई कटौती है। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री ने कुछ दिन पहले कहा था कि उन्हें भरोसा है कि पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) द्वारा पिछले साल के अंत में आपूर्ति में कटौती शुरू कर दी गई थी और रूस सहित कुछ सहयोगियों ने पुन: आपूर्ति के उद्देश्य से तेल बाजार को संतुलन में लाया।

PunjabKesari

पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.73 रूपए रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 75.39 रूपए प्रति लीटर, कोलकाता में 71.87 रुपए प्रति लीटर, और चेन्नई में पेट्रोल 72.39 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

PunjabKesari

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 69.73 रूपए 63.69 रूपए
मुंबई 75.39 रूपए 66.66 रूपए
कोलकाता 71.87 रूपए 65.46 रूपए
चेन्नई 72.39 रूपए 67.25 रूपए
हिमाचल प्रदेश 68.75 रूपए 61.87 रूपए
हरियाणा 70.80 रूपए 63.77 रूपए

डीजल की कीमतें

वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 63.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 66.66 रुपए, कोलकाता में 65.46 रुपए, और चेन्नई में 67.25 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

PunjabKesari

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 74.46 रूपए, लुधियाना में 75.23 रूपए, अमृतसर 75.36 रूपए, पटियाला में 75.16 रूपए और चंडीगढ़ में 65.96 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

जालंधर 74.46 रूपए 63.67 रूपए
लुधियाना 75.23 रूपए 64.07 रूपए
अमृतसर 75.36 रूपए 64.20 रूपए
पटियाला 75.16 रूपए 64.01 रूपए
चंडीगढ़ 65.96 रूपए 60.66 रूपए

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News