चमत्कार! इस महिला को 300 बार डस चुका है सांप (Watch Pics)

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 06:05 PM (IST)

सोलन (अमित): सांप का नाम सुनते ही अधिकतर लोगों की रूह कांप जाती है और यदि सांप डस ले और सही समय पर इलाज न मिले तो मृत्यु भी निश्चित है लेकिन एक ऐसी महिला भी है जिसे 300 बार सांप डस चुका है लेकिन वह कुछ दिनों तक बेहोश रहने के बाद सही हो जाती है। इस महिला का उपचार सोलन के आयुर्वैदिक अस्पताल में चल रहा है। 48 वर्षीय महिला बिमला देवी शिमला जिला की रहने वाली है। उसका कहना है कि उसे केवल सर्पदंश का दर्द झेलना पड़ता है और कुछ समय बाद वह बिल्कुल ठीक हो जाती है। इसे चमत्कार नहीं तो और क्या कहा जाए कि एक महिला को बार-बार सांप डसता है और वह बिल्कुल ठीक ठाक हो जाती है।
PunjabKesari

डॉक्टर व स्टाफ भी हैरान

महिला के बारे में यह जानकारी हासिल करने के बाद उसका आयुर्वैदिक अस्पताल सोलन में इलाज कर रहे चिकित्सक व स्टाफ के सदस्य भी हैरान हैं और वह इसे चमत्कार ही मान रहे हैं। मैडीकल विज्ञान के अनुसार यदि सर्पदंश के बाद इंसान को सही समय पर सही इलाज न मिले तो उसकी मौत हो जाती है लेकिन बिमला देवी इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है कि जोको राखे साइंया मारे सके न कोए।
PunjabKesari

शरीर के बाईं तरफ ही डसता है सांप

इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए बिमला देवी ने बताया कि उन्हें 300 से ज्यादा बार सांप डस चुका है और उन्हें इसकी पीड़ा झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि सोते समय और कई बार खाना बनाते समय उन्हें सांप काट चुका है। अहम बात यह है कि सांप उन्हें केवल शरीर के बाईं तरफ ही डसता है। उन्होंने बताया कि झाड़-फूंक से लेकर वह अन्य कई प्रकार के इलाज करवा चुकी है लेकिन इसका कोई असर सर्पदंश पर नहीं पड़ा है। महिला का कहना है कि जब उसे सांप डसता है तो बाद वह बेहोश हो जाती है। कई बार तो चार-चार दिन बाद भी होश आता है। उसने कहा कि उसके परिवार वाले हर जगह इसका इलाज करवा रहे हैं लेकिन यह सिलसिला बदस्तूर जारी है।
PunjabKesari

मैडीकल विज्ञान की थ्यौरी भी हो रही फेल

इस बारे बिमला देवी की देखरेख कर रहे चिकित्सक लोकेश ममगेई ने बताया कि उनके पास बिमला देवी कुछ दिनों पूर्व ही इलाज करवाने आई तो वह भी हैरान रह गए। उन्हें भी इस बात की हैरानी हुई कि इस महिला को सांप 300 बार काट चुका है और यह महिला कैसे जीवित है। उन्होंने कहा कि इसमें मैडीकल विज्ञान की थ्यौरी को भी फेल होती दिखाई दे रही है और इसे चमत्कार की कहा जा सकता है।
PunjabKesari

क्या कहते हैं पंडित

वहीं यदि इस ग्रहों से जोड़ा जाए तो पंडितों का मानना है कि राहु की दशा की के चलते यह सब होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य पूर्व जन्म के दोष व पित्तृ दोष के कारण भी संभव होते हैं ।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News