भारत में कैंपिंग के लिए 5 खूबसूरत जगह, जरूर जाएं घूमने

punjabkesari.in Thursday, Jan 10, 2019 - 03:40 PM (IST)

कैंपिंग के लिए भारत में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जो काफी फेमस हैं। अगर आप भी कैंपिंग पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप को बता दें यह जगहें बहुत ही खूबसूरत है। आप वहां की संस्कृति, खानपान, बोलचाल और रहन-सहन का काफी आनंद लेंगे। तो चलिए जानते हैं खास कैंपिंग वाली जगहों के बारे में।

 

जैसलमेर- राजस्थान

ज्यादातर लोक पहाड़ी इलाके में ही घूमने जाते हैं लेकिन आप को बता दें रेत में समय बिताना एक शानदार आइडिया है। राजस्थान में जैसेलमेर कैंपिंग के लिए बहुत मशहूर है। आप पीले रेत के बीच सफेद टेंट में राजस्थानी खाना और लोक संस्कृति का आनंद ले सकते हैं। यहां पर विदेशी टूरिस्ट्स भी काफी आते हैं। यहां पर कैंपिंग करना काफी सस्ता है और सर्दियों में यहां कैंपिंग को ज्यादा एंजॉय कर सकते हैं।

PunjabKesari

अंजुना बीच- गोवा

अंजुना बीच गोआ का सबसे खूबसूरत व पाॅपुलर बीच है। अगर आप ने कभी बीच के किनारे अपने पार्टनर के साथ रात बिताने का ख्वाब देखा है तो गोवा आपके लिए सबसे बेस्ट है। यहां कैंपिंग करना आपको काफी पसंद आएगा क्योंकि यह जगह बाकी जगहों से अलग है।

PunjabKesari

स्पीति घाटी- हिमाचल

स्पीति हिमाचल का वो इलाका है जहां पहाड़ी जनजातियां ही रहती हैं। ये जगहें कैंपिंग के लिए बहुत ज्यादा फेमस हैं। टूरिस्ट्स तेजी से बढ़ने के कारण कई कंपनियां स्पिति घाटी में कैंपिंग करवाती हैं। सर्दियों की बजाए गर्मियां यहां कैंपिंग के अच्छा समय है क्योंकि इस दौरान हिमालय में अच्छा नजारा देखने को मिलता है।

PunjabKesari

मसूरी- उत्तराखंड

मसूरी में कैंपिंग करके आप काफी आनंद ले सकते हैं। ये दिल्ली से काफी नजदीक स्थित है। यहां आप मार्च से जून के बीच कैंपिंग करना बेस्ट रहेगा।

PunjabKesari

सोनमर्ग- कश्मीर

पहाड़ों और नदी के कारण कशमीर का सोनमर्ग बहुत ही खूबसूरत है। यहां पर कैंपिंग का मजा ही अलग है। यहां पर आप कुछ दिन गुजारकर जिंदगी में शांति का एहसास कर सकती हैं। यहां तक पहुंचने में भी कोई कठिनाई नहीं। सीधी सड़क श्रीनगर से सोनमार्ग जाती है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static