भारत की 5 सबसे रोमांटिक झीलें, पार्टनर के साथ बिताएं खूबसूरत पल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 08, 2019 - 01:04 PM (IST)

इंडिया में बहुत सी ऐसी खूबसूरत जगह हैं जहां पर आप आपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, लेकिन आज हम आपको भारत की ऐसी 5 रोमांटिक झीलों के बारे में बताएंगे जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून से समय बिता सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इंडिया की सबसे खूबसूरत झीलों के बारे में। 

भारत की खूबसूरत झीलें

डल लेक- श्रीनगर

कश्मीर हमेशा अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चे में रहता है। डल झील गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में अलग व शानदार नज़ारों के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। यह झील 15 कि.मी में खैली हुई है। वहां पर आपको हाउसबोट और किनारों पर तैरते हुए शिकारे बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। शिकारों में कश्मीरी हैंडीक्राफ्ट्स, फूल, फल और सब्जियां भी मिलती हैं। यदि आप भी कश्मीर जाएं तो डल झील का खूबसूरत नजारा जरूर देखें।

PunjabKesari,डल लेक इमेज

चंद्रताल लेक- स्पीति

चंद्रमा जैसी दिखने वाली शेप के कारण ही इसका नाम चंद्रताल झील व चंद्र झील पड़ा। इसका रंग नीलमणि के जैसा है। यह झील इतनी खूबसूरत है कि इसे एक बार देखने के बाद आप इससे अपनी नजरें नहीं घूमा पाएंगे। यह स्पीति में 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर आप सुकून से समय बिता सकते हैं।

PunjabKesari, चंद्रताल लेक इमेज

पिछोला लेक- उदयपुर

सर्दियों में छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो उदयपुर सबसे बेस्ट जगह है। यहां की पिछोला लेक बहुत ही खूबसूरत है जो करीब 4 किलोमीटर लंबी और 3 कि.मी चौड़ाई में फैली हुई है। सिटी पैलेस से आप इस झील का नजारा देख सकते हैं। अगर आप इसकी सवारी लेना चाहते हैं तो रामेश्वर घाट से नाव में बेठ कर इसका आनंद उठा सकते हैं।

PunjabKesari, पिछोला लेक इमेज

पैंगोंग त्सो- लद्दाख 

लद्दाख ट्रेवलिंग के लिए बहुत ही सुंदर जगह है। लेह से पहाड़ियों के रास्ते कुछ घंटों की दूरी पर स्थित खारे पानी की झील पैंगोंग त्सो भारत की अनोखी जगहों में से एक है। यह वही जगह है जहां पर फिल्म ‘ऑल इज वैल’ की शूटिंग की गई हैं। जहां पर करीना कपूर लाल रंग के लहंगे में स्कूटर की सवारी करती हैं। यह जगह बहुत ही खूबसूरत है यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं।

PunjabKesari, पैंगोंग त्सो  इमेज

लोकटक लेक- मणिपुर

लोकटक लेक मणिपुर की काफी फेमस जगहों में से एक है। ये झील तैरती फुमदी का नजारा देखने के लिए भी बहुत ही पॉपुलर है। यह झील बेहद खास व अनोखी हैं। यहा पर जरूर घूमने जाएं।

PunjabKesari,लोकटक लेक इमेज
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static